Ranchi:टाटा-राँची रोड पर सरसों तेल लदा ट्रक पलटा, ग्रामीणों और राहगीरों में मची तेल लूटने की होड़…
राँची।जिले के बुंडू थाना क्षेत्र में कॉलेज मोड़ के पास रविवार देरनरात सरसों तेल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा टाटा-राँची रोड (एनएच 33) पर टोल प्लाजा से एक किमी पहले हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रक में हाथी ब्रांड सरसों तेल की पेटियां भरी हुई थीं. ट्रक पलटने से तेल के पैकेट सड़क पर गिर गये।
बताया जा रहा है कि ट्रक टाटा से राँची की ओर जा रहा था, तभी हादसा हुआ।इस दुर्घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है। इधर, हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे।सभी लोग सड़क पर गिरे तेल के पैकेट लेकर भागने लगे। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही बुंडू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया।
सड़क हादसे को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि बारिश के वजह से बने गड्ढों के कारण ट्रक पलट गया। लेकिन अब तक कुछ स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर सड़क से हटा दिया है। ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो।

