Ranchi:टाटा रोड पर भीषण सड़क हादसा,अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत,दोनों साला बहनोई थे…

 

राँची।जिले के नामकुम थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। जिनकी पहचान नामकुम का रहने वाला संजय मुंडा और बुढ़मू का रहने वाला सुकरा मुंडा के रूप में हुई है।दोनों साला बहनोई था।यह हादसा नामकुम के रायसा मोड़ के पास हुआ,जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की टीम तत्काल मौके पर पहुँची।पुलिसकर्मियों ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को उठाया और तुरंत इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया।लेकिन रास्ते में ही दोनो की मौत हो गई है।पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दिया है।पोस्टमार्टम हाउस में परिजन पहुँच गए हैं।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

इधर, पुलिस टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

error: Content is protected !!