Ranchi:चान्हो में अधिवक्ता के पिता की हत्या मामले में 6 गिरफ्तार,एक फरार,पांच को भेजा जेल,मुख्य आरोपी रिम्स में भर्ती…

राँची।राँची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र में हुए 62 वर्षीय अशोक सिंह हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अशोक सिंह की हत्या के बाद इलाके में तनाव कायम हो गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,जबकि मुख्य आरोपी का पुलिस कस्टडी में रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।अशोक सिंह हत्याकांड में सात नामजद आरोपियों में से पाँच को गिरफ्तार कर लिया गया है। छठा आरोपी पुलिस की हिरासत में है फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।राँची के एसएसपी के अनुसार जमीन विवाद की वजह से अशोक सिंह की हत्या की गई थी।सभी गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार की रात में ही जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि शुक्रवार की देर शाम चान्हो थाना क्षेत्र के मसमानो गांव में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुशांत सिंह के पिता अशोक सिंह जो कि किसान हैं उनकी हत्या चाकू मारकर कर दी गई थी। 62 वर्षीय अशोक सिंह शुक्रवार को अपने घर के पास भैंस बांधने के लिए जा रहे थे।इसी दौरान गांव के ही आबिद अंसारी के साथ पूर्व विवाद के चलते बहसबाज़ी होने लगा।उसके बाद दोनों में लड़ाई शुरू हो गई इसी बीच अन्य आरोपी वहां पहुँचे और उनपर धारदार हथियार से हमला कर अशोक सिंह की हत्या कर दी।

अशोक सिंह की हत्या के बाद चान्हो इलाके में तनाव कायम हो गयी। लोगों के हंगामे और इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन के द्वारा यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात किया गयी।एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

इधर शनिवार को शाम में पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही अशोक सिंह का शव गाँव पहुँचा थोड़े देर के लिए तनाव हो गया।लेकिन डीएसपी और चान्हो थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने स्थिति को देखते हुए पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार करवाया।

थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी आबिद अंसारी और अशोक सिंह में पूर्व से विवाद चल रहा था।घटना के दिन भी पूर्व के विवाद में बहसबाजी हुई,उसके बाद आबिद ने अपने परिजनों को बुलाया और हत्या कर दी।आगे की कार्रवाई जारी है।

इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आबिद अंसारी उम्र करीब 50 वर्ष पिता स्व०असगर अंसारी, क्यूम अंसारी उम्र करीब 55 वर्ष पिता जग्गु रहमान,इम्तियाज अंसारी उम्र करीब 36 वर्ष पिता हुसैन अंसारी, मो.तबरेज अंसारी उम्र करीब 34 वर्ष पिता जसीम अंसारी,मो.मुमताज अंसारी उम्र करीब 41 वर्ष पिता हुसैन अंसारी, नुरुल्लाह उर्फ नुर अंसारी पिता मोथवा अंसारी उर्फ स्व.अली हसन अंसारी सभी गांव मरामानो थाना चान्हो है।इसमें आबिद का पुलिस कस्टडी में रिम्स में इलाज चल रहा है।वहीं सातवे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।