बोकारो के लोहा कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी , राहुल दुबे गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

 

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले के एक प्रमुख लोहा व्यवसायी रितेश सिंह को कुख्यात राहुल दुबे गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रकम न देने पर व्यवसायी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।इस संबंध में सोमवार को कारोबारी ने बीएस सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, रितेश सिंह को आए धमकी भरे फोन कॉल में अपराधी ने खुद का नाम प्रकाश शुक्ला बताया और दावा किया कि वह अमन साहू, राहुल दुबे गैंग से जुड़ा है। धमकी देने वाले ने कहा कि तुम काले रंग की गाड़ी में चलते हो। अगर 5 करोड़ रुपये नहीं मिले, तो तुम्हें या तुम्हारे परिवार के किसी सदस्य को जान से मार दिया जाएगा।तुम्हारी गाड़ी को खून से लाल कर देंगे।इस तरह की धमकी के बाद व्यवसायी और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे और दहशत में है। धमकी मिलने के तुरंत बाद, व्यवसायी रितेश सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए बोकारो सिटी थाना का रुख किया।उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।आवेदन में उन्होंने स्पष्ट किया है कि अपराधियों ने उनके ठिकानों की रेकी की है, जिससे उनके परिवार की जान को गंभीर खतरा है।

error: Content is protected !!