छापेमारी करने गई पुलिस की गाड़ी कोहरे में पेड़ से टकराई, छह पुलिसकर्मी घायल

 

डेस्क टीम।गोरखपुर।महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतराती में दबिश पर गई पुलिस टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की पुलिस की गाड़ी कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एसएसआई, तीन दारोगा सहित छह लोग घायल हो गए।

 

घायलों में रामगढ़ताल थाने के एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दारोगा संतोष और गीता शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि घायल एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा सहित कुल छह लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। सभी पुलिसकर्मी दबिश के सिलसिले में क्षेत्र में गए थे।

हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है, जिसके कारण दृश्यता बेहद कम थी और वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

error: Content is protected !!