रामगढ़:माँ छिन्नमस्तिके मंदिर में श्रद्धालु के साथ पुलिस कर्मियों ने की मारपीट, वीडियो वायरल,एसपी ने कहा वीडियो की जांच के बाद होगी कार्रवाई..

 

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित शक्ति पीठ माँ छिन्नमस्तिके के पावन दरबार से एक ऐसी घटना सामने आई है।जिसने प्रशासन की कार्यशैली और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करने परिवार के साथ आए एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।इसको लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कई पुलिस वाले पूजा करने वाले युवक के साथ मारपीट कर रहे है।यह घटना रविवार का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक अपने पूरे परिवार के साथ माता के दर्शन करने आया था।किसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि प्रशासनिक कर्मियों ने संयम खो दिया और युवक पर टूट पड़े। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा कि युवक को उसके परिवार के सामने बेरहमी से पीटा गया, युवक की पत्नी बीच बचाव का कोशिश करती दिख रही है।

इस मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने झारखण्ड न्यूज को बताया कि मामले की जांच डीएसपी से कराया जा रहा है।आग जांच पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई अवश्य होगी।उन्होंने बताया कि कल रविवार को मंदिर में भीड़ अधिक थी।किसी श्रद्धालु ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान की पिटाई कर दी।उसके बाद अन्य जवान बीच बचाव करने आये।उन्होंने वायरल वीडियो में पुलिस कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटना की निंदा की है।

error: Content is protected !!