राजधानी राँची में दो युवकों की गोली मारकर हत्या,मौके पर कई थाना की पुलिस पहुँची…

राँची।जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र में दो युवकों की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में दो लोगों को गोली मारी गई है।नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव मे गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।इस गोलीबारी में बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की मौत हो गई है। रिम्स में मौजूद मनोज की बहन प्रीति ने बताया कि वह घर में खाना खा रही थी।इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई, जब वे लोग दौड़ कर पहुंचे तो वहां बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप दोनों जमीन पर गिरे हुए थे।दोनों को जल्दबाजी में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 30 वर्षीय मनोज मुंडा और 32 वर्षीय मनोज कच्छप रिश्ते में चाचा भतीजा थे।

इधर स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव में शाम के समय सरस्वती माँ की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था।बुधराम मुंडा और मनोज भी विसर्जन जुलूस के काफी पीछे चल रहे थे, इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। गोली बुधराम और मनोज दोनों को लगी हुई थी और वह जमीन पर तड़प रहे थे गोली किसने मारी यह किसी ग्रामीण ने देख नहीं पाया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी और रातू थाना प्रभारी,नगड़ी थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अफसर कतरपा गांव पहुंच कर मामले की जांच में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। सबसे हैरत की बात यह है कि दोनों मजदूरी किया करते थे। दोनों को गोली क्यों मारी गई यह एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब पुलिस तलाश रही है।

error: Content is protected !!