राँची में फिर गोलीबारी..पैसों के विवाद में भू-माफिया के करीबी को मारी गोली…जांच में जुटी है पुलिस..
राँची।राजधानी राँची के कांके थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात करीब 10 बजे जमीन और पैसे के बंटवारे के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई।घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।बता दें सोमवार को दिन में राज्य के डीजीपी ने राँची पुलिस के साथ एक अहम बैठक कर जमीन माफिया पर नकेल कसने का आदेश दिए थे।लेकिन बैठक और आदेश का कोई असर नहीं हुआ। रात होते ही गोलीबारी घटना हो गई।अब राँची पुलिस का कहना है जल्द अपराधी पकड़े जाएंगे।
बताया जाता है कि जेल में बंद जमीन माफिया कमलेश के करीबी माने जाने वाले जितेंद्र कुमार को सोमवार की रात विवाद के बाद गोली मार दी गई। गोली जितेंद्र के कमर में लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात पंकज सिंह नाम के एक युवक से जितेंद्र का जमीन से जुड़े पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। प्रभात जितेंद्र से पैसे की मांग कर रहा था, इसी को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया है और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पंकज ने पिस्टल निकाली और जितेंद्र को गोली मार दी।
बता दें कि गोलीबारी में घायल जितेंद्र जमीन माफिया कमलेश का कामकाज देखता है।कमलेश को जमीन घोटाले मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में बंद है। कमलेश के जेल जाने के बाद जितेंद्र ही उसके जमीन का कारोबार संभाल रहा था।इसके साथ ही वह इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस में भी काम किया करता है।आईएचएम परिसर में ही गोलीबारी हुई है।आरोप है कि कांके रिसोर्ट औए आईएचएम देखभाल के लिए कमलेश ने दर्जनो गुर्गे यहाँ रहते हैं।इसी बीच जमीन बिक्री से आये पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद के बाद गोलीबारी हुई है।
इधर राँची पुलिस ने मंगलवार की सुबह प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया-
कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत कल दिनांक 10.03.25 को समय करीब 08 बजे रात्रि में रिंग रोड स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ साइंसेज(IHS) के भूतपूर्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार, सुरक्षा गार्ड पंकज सिंह एवं अन्य कर्मी द्वारा शराब के सेवन के क्रम arms mishandling के कारण गोलीबारी की घटना घटित हुई जिसमे जितेंद्र सिंह ज़ख़्मी हो गया। ज़ख़्मी जितेंद्र सिंह वर्तमान में रिम्स, रांची में इलाजरत है तथा ख़तरे से बाहर है।ज़ख़्मी जितेंद्र सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।
अनुसंधान के क्रम में गोली चलाने वाले व्यक्ति पंकज सिंह को गिरफ़्तार किया गया है।घटना में प्रयुक्त 01 अवैध आग्नेयास्त्र(पिस्टल), खोखा एवं 02 मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा कांड का अनुसंधान जारी है