राँची के सीठियो बस्ती में युवक की सिर में गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी है पुलिस…

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीठियो बस्ती में आपसी विवाद में सोमवार की देर शाम गोलीबारी वारदात हुई है।जिसमें अरशद अंसारी (25) नामक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,यह घटना धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो बस्ती में सोमवार की रात हुई है।बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर अरसद अंसारी और आरोपी तौसीफ अंसारी के बीच विवाद हुआ।यह विवाद इतना बढ़ गया कि तौसीफ अंसारी ने अरसद अंसारी पर गोली चला दी।गोली लगने से अरसद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही धुर्वा थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद सीठियो बस्ती और आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।आरोपी तौसीफ अंसारी और मृतक दोनों एक ही बस्ती की रहने वाला है।मुख्य आरोपी तौसीफ सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

error: Content is protected !!