पलामू:एनएच कंस्ट्रक्शन साइट पर गोलीबारी, एक मजदूर को लगी गोली…जांच में जुटी है पुलिस

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिला में एनएच-39 के कंस्ट्रक्शन साइट पर बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी की है।इस फायरिंग की घटना में एक मजदूर को कमर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।बताया जाता है कि पलामू में नेशनल हाईवे 39 का फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है।सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में फोरलेन का कार्य चल रहा है।शुक्रवार की सुबह 5:30 के करीब बाइक सवार अपराधी सिंगरा खुर्द में कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।इस फायरिंग की घटना में टेंट में सो रहे एक मजदूर को गोली लगी है जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जबकि अपराधियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की है।

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए हैं।वहीं,घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले में छानबीन कर रही है।जिस जगह पर यह घटना हुई है वहां पर नेशनल हाईवे का फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है और फ्लाईओवर के नीचे ही मजदूर टेंट लगाकर रहते हैं।जख्मी मजदूर की पहचान विक्रम के रूप में हुई है और वह सतबरवा के इलाके का रहने वाला है।पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले में छानबीन की जा रही है।

error: Content is protected !!