ड्यूटी समाप्ति के बाद घर जा रहे निजी गार्ड पर फायरिंग,गोली लगने के बाद गार्ड घायल,जांच में जुटी है पुलिस

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिला में एक युवक को गोली मारी गई है।युवक की गर्दन पर हमला हुआ है। हमले में घायल युवक को स्थानीय मुखिया मुन्नालाल ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल युवक मुफ्फसिल थाना इलाके के कोरबेड़ा निवासी राज दशरथ टुडू (36 वर्ष) है।घायल युवक के अनुसार वह निजी गार्ड की नौकरी करता है।मंगलवार की देर शाम को वह ड्यूटी से वापस घर जा रहा था। वह बाइक पर सवार था और जैसे ही एएनएम कॉलेज के पास पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर आ रहे तीन युवकों ने उसपर गोली चला दी। गोली उसके गर्दन पर लगी।इधर अस्पताल लाने के बाद युवक के जख्म का इलाज किया गया। वहीं एक्सरे करवाया गया। एक्सरे में गोली नहीं मिली है।

बरहमोरिया पंचायत के मुखिया मुन्नालाल ने बताया कि मंगलवार देर शाम में वह गिरिडीह से घर जा रहा था।वह एएनएम कॉलेज के समीप पंहुचा तो देखा कि घायल अवस्था में राज जमीन पर गिरा पड़ा है।उसने पहले घायल को उठाया फिर पुलिस को सूचित करते हुए राज को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। उसने पूछताछ की तो घायल ने बताया कि तीन अज्ञात युवकों ने हमला किया है।

घायल का यह भी कहना था कि उसके ऊपर गोली चलायी गई है। यह भी बताया कि वह जब बदडीहा से आगे बढ़ते हुए जैसे ही बरहोमोरिया की तरफ बढ़ा तो बाइक पर सवार तीनों युवकों ने पहली गाली बकी फिर गोली मार दी।मुन्नालाल ने बताया कि राज गार्ड का काम करता है जबकि उसकी पत्नी पारा टीचर है। मुन्ना ने यह भी बताया कि आसपास के लोग भी कह रहे हैं कि गोली की आवाज सुनी गई है।

एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने बाइक से घर जा रहे युवक को गोली लगी है। युवक पर गोली किसने चलायी इसकी जांच चल रही है। घायल को बेहतर इलाज के धनबाद रेफर किया गया।आगे पूरे मामले की जांच चल रही है। हमलावरों को खोजा जा रहा है।

इस घटना की सूचना पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, मुफ्फासिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो के अलावा सब इंस्पेक्टर संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरु की।घटनास्थल पर जांच करने के बाद एसडीपीओ और थानेदार सदर अस्पताल पहुंचे और घायल से बात की।

error: Content is protected !!