राँची के अनगड़ा में पेड़ में लटका मिला युवक का शव,जांच में जुटी है पुलिस..

 

राँची।जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में राँची-मुरी मार्ग में सिंगासरई के पास सोमवार को बिजली टावर के बगल में पलाश के पेड़ से लटका एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। मृतक दुपट्टे से फांसी पर लटका हुआ था। शव चार से पांच दिन पुराना है, जिससे काफी दुर्गंध आ रही थी। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का दिखा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

error: Content is protected !!