प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर कुएं में फेंका शव, ऑनर किलिंग की आशंका,जांच में जुटी है पुलिस..
पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया में एक कुएं से एक युवक और एक युवती की लाश बरामद की गई। दोनों प्रेमी और प्रेमिका बताए जा रहे हैं। दोनों के शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।बताया जाता है कि पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के भंडरा गांव निवासी कारू मेहता नामक युवक शनिवार से लापता था।इसी क्रम में रविवार की रात तरहसी पुलिस को सूचना मिली कि तरिया स्थित एक कच्चे कुएं में युवक और युवती का शव पड़ा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।युवक और युवती के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया।बाद में युवक की पहचान कारू मेहता जबकि युवती की पहचान विभा कुमारी के रूप में हुई।जिस कुएं से दोनों के शव बरामद किए गए, वह विभा कुमारी के घर से 100 मीटर की दूरी पर है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है।
तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि हत्या के बाद शव फेंके गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की बात सामने आई है। सभी एंगल से जांच की जा रही है। दरअसल, युवक की आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है जबकि शरीर का आगे और पीछे का हिस्सा जला हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

