Ranchi:सिल्ली में एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र से दो लाख रुपये की लूट,जांच में जुटी है पुलिस…

 

राँची।जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र के सिल्ली-टीकर पथ पर बंता सोनारटोला के पास स्थित स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। केंद्र के संचालक राजेश कुमार कोइरी ने बताया कि मंगलवार को नौ बजे ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया। वह अपने स्टॉफ सोनू मंडल को केंद्र में बैठाकर निजी काम से बाहर निकला था। इसी बीच लगभग 10 बजे तीन युवक एक बाइक से सीएसपी पहुंचे और रुपये निकालने की बात कही। सोनू मंडल द्वारा आधार कार्ड मांगने पर एक अपराधी ने रिवाल्वर तानकर सभी रुपये निकालने की बात कही।दो युवक केंद्र के अंदर रहे और एक युवक बाहर से शटर बंद कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने सीएसपी में रखे लगभग दो लाख रुपये और सीसीटीवी का डीवीआर लेकर भाग निकले। कुछ देर बाद सोनू मंडल मुश्किल से बाहर निकला तब जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। लेकिन तबतक लुटेरे काफी दूर निकल गए थे। इधर, घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हंसे उरांव और थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!