पलामू के ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास, गैस सिलेंडर समेत कई उपकरण बरामद, जांच में जुटी है पुलिस…
पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के बेलवाटिकर के इलाके में झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश हुई है।चोरी की कोशिश शनिवार की रात 11:30 के करीब की है।पुलिस को मौके से गैस कटर समेत कई उपकरण बरामद हुए हैं। 2024 में भी झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के बेलवाटिकर शाखा में करीब 10.50 लाख रुपए की चोरी हुई। उस दौरान चोर खिड़की तोड़कर बैंक के अंदर घुसे थे और तिजोरी की चाबी निकालकर घटना को अंजाम दिया था।
दरअसल, शनिवार की देर रात स्थानीय लोगों ने बैंक के पास कुछ संदिग्ध गतिविधि को देखा था।मोहल्ले के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी मेदिनीनगर टीओपी 2 के पुलिस को दी। टीओपी 2 के प्रभारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और पूरे मामले में छानबीन शुरू की।बैंक के पास से पुलिस को गैस कटर गैस सिलेंडर समेत कई उपकरण बरामद हुए हैं।वहीं, चोरों की गतिविधि सीसीटीवी में कैद हो गई।घटना के बाद पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. पुलिस ने कई तकनीकी बिंदुओं पर अनुसंधान शुरू कर दिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी में चोर मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आ रहे हैं। टीओपी 2 के प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।मौके से गैस सिलेंडर गैस कटर समेत कई सामग्री बरामद हुआ है। पुलिस को सीसीटीवी भी बरामद हुआ है। बता दें कि जिस इलाके में चोरों ने बैंक को निशाना बनाकर चोरी करने की कोशिश की है, वह पलामू का पॉश इलाका माना जाता है। घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर रेलवे स्टेशन है।

