राँची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी है पुलिस
राँची।राँची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक व्यक्ति ने ईमेल के जरिए दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे कोर्ट परिसर को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है और सघन जांच अभियान चलाया गया है।

वहीं,सिविल कोर्ट को बम से उड़ा देने की धमकी के बाद सनसनी फैल गई। अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल में कोर्ट को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद कोर्ट में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही राँची पुलिस तुंरत एक्शन में आ गई और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
धमकी मिलने के बाद राँची पुलिस ने कोई रिस्क नहीं लिया और बम निरोधक दस्ते को बुलाकर पूरे कोर्ट कैम्पस की जांच शुरू की गई। अभियान के तहत हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की गई। हालांकि बम की खबर अभी तक अफवाह ही निकली है।
एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि धमकी भरा ईमेल कोर्ट प्रशासन को प्राप्त हुआ था। ईमेल की जानकारी मिलते ही।पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।एहतियातन बम निरोधक दस्ते के द्वारा पूरे कोर्ट परिसर के साथ-साथ पूरी बिल्डिंग की जांच कराई गई है। एसएसपी ने बताया कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा की व्यवस्था पहले से ही बेहतर है।
वहीं दूसरी तरफ धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान की कवायद भी शुरू कर दी गई है।साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है। ईमेल आईडी,आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल ट्रेस की जांच की जा रही है।

