पलामू: जमीन विवाद में फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक ताईद के घर में हवाई फायरिंग की घटना हुई है।हालांकि फायरिंग की घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ हैम घटना के बाद पुलिस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।फायरिंग की घटना को जमीन विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।फायरिंग करने वाले आरोपियों का वीडियो वायरल भी हुआ है।बताया जाता है कि चैनपुर थाना क्षेत्र के लालगंज के रियाजुद्दीन अंसारी नामक व्यक्ति ने चैनपुर थाना को आवेदन देकर रंगदारी के लिए सद्दाम कुरैशी, सूरज चंद्रवंशी, रौशन समेत कई युवकों पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि रियाजुद्दीन अंसारी के आवेदन के आधार पर पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।प्रथम दृष्टया जमीन विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है।थाना प्रभारी ने बताया कि जिस व्यक्ति के घर पर फायरिंग हुई है वह भी कई मामलों का आरोपी है।
दरअसल, रियाजुद्दीन अंसारी ताईद का काम करते हैं और काम खत्म करने के बाद वह वापस अपने घर लौट थे। घर लौटने के बाद चार से पांच बाइक पर सवार होकर अपराधी उनके घर पहुंचे और रंगदारी की मांग करते हुए फायरिंग की। इस दौरान घर पर पथराव भी किया गया। जिन लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगा है उनका भी आपराधिक इतिहास रहा है। फायरिंग करने वाले पहले भी आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में जेल जा चुके है।वीडियो के आधार पर पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है।

