दादा की हत्या करने वाला पोता को पुलिस ने किया गिरफ्तार…हत्याकांड में माँ-बाप और बहन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था…

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में पानी नहीं देने पर एक पोते ने अपने दादा की टांगी से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या के आरोप में युवक के माता-पिता और बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था,जबकि मुख्य आरोपी खुद को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ के इलाके में भाग गया और वहां अपने स्मार्टफोन को बेचकर गुजारा कर रहा था। दादा के हत्या के आरोपी पोते को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 5 अक्टूबर को पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा में नेजामुद्दीन अंसारी नामक बुजुर्ग व्यक्ति की टांगी से गला काटकर हत्या कर दी गई।हत्या का आरोप पोता शमशेर अंसारी, अनीश अंसारी (शमशेर अंसारी के पिता), माता और बहन पर भी लगा था। पुलिस ने अनीश अंसारी, उनकी पत्नी एवं बेटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।अपने दादा की हत्या का मुख्य आरोपी शमशेर अंसारी फरार चल रहा था।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इसको लेकर चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि मृतक नेजामुद्दीन अंसारी के तीन बेटे हैं,बड़े बेटे अनीस अंसारी के साथ पानी और जमीन का विवाद चल रहा था।नेजामुद्दीन अनीस अंसारी और उसके परिवार को पानी भरने नहीं देता था। अनीस अंसारी ने घर में बोरिंग भी करवाने की कोशिश की थी लेकिन नेजामुद्दीन बोरिंग नहीं करवाने देता था।अनीश का बेटा शमशेर अंसारी जार में पानी लाता था, पानी लाने के क्रम में नेजामुद्दीन अपने पोते शमशेर अंसारी को अजीब नजरों से देखा करता था।इसी वजह से शमशेर अंसारी ने अपने दादा नेजामुद्दीन अंसारी की गला काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह छत्तीसगढ़ के इलाके में छुपा हुआ था और स्मार्टफोन बेचकर अपना खर्चा चला रहा था।

error: Content is protected !!