झारखण्ड में विमान हादसा:राँची से दिल्ली जा रहे रेड बर्ड एविएशन के विमान चतरा में क्रैश…
राँची।झारखण्ड में विमान हादसे की बड़ी खबर आई है। रेड बर्ड एविएशन के एक विमान राँची से दिल्ली जाने के क्रम में झारखण्ड के चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एअर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया है।जानकारी के अनुसार,यह विमान एक एयर एंबुलेंस है, जो राजधानी राँची से देश की राजधानी दिल्ली के लिए उड़ान भरी थ। इसी दौरान विमान का संपर्क शाम 7.34 बजे पर अचानक टूट गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में कुल सात लोग सवार थे।विमान राँची से दिल्ली की ओर जा रहा था।संपर्क टूटने के तुरंत बाद विमानन अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। लापता विमान की लोकेशन का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।संबंधित एजेंसियां रडार डेटा और अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर विमान को ढूंढने का प्रयास कर रही हैं।खबर है कि ED CAP (Emergency Data Centralized Action Plan) इस पूरे मामले की निगरानी कर रहा है और पल-पल की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
जनाकारी के अनुसार,उस मरीज की मौत हो गई है जिसे इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए ले जाया जा रहा था। मरीज की पहचान 41 साल के संजय कुमार के रूप में हुई है जिन्हें बर्न इंजरी हुई थी।हादसे की सूचना मिलते ही चतरा जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके की ओर रवाना हो गई हैं। राज्य सरकार और DGCA इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच की तैयारी कर रहे हैं।चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली है और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही स्थिति की स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।घटनास्थल घने जंगल से घिरा इलाका बताया जा रहा है, जहां पहुंचना चुनौतीपूर्ण है।
जानकारी के अनुसार, यह एक मेडिकल फ्लाइट थी जो एक गंभीर मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी। विमान में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें 01 मरीज, 01 डॉक्टर और 01 पैरामेडिक, 02 अटेंडेंट (मरीज के परिजन), 01 मुख्य पायलट (PIC) और 01 को-पायलट शामिल था।

