अफीम तस्कर और अपराधियों के खिलाफ खूंटी पुलिस को मिली सफलता, डेढ़ करोड़ का डोडा और हथियार जब्त
खूंटी।झारखण्ड के खूंटी जिला पुलिस ने नशे के कारोबार अपराध और पीएलएफआई नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की है।जिसमें एक करोड़ 65 लाख मूल्य का अवैध डोडा, एक पीएलएफआई नक्सली को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।जबकि डकैती के एक मामले में चार डकैतों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की ये कार्रवाई हुई ।
खूंटी पुलिस को अवैध अफीम-डोडा के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।गुरुवार की रात पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिलादोन इलाके से एक ट्रक में केमिकल युक्त पावडर की बोरियों के बीच छुपाकर ले जा रहे करीब 11 सौ किलो डोडा बरामद किया है।बरामद डोडा का अनुमानित मूल्य करीब 1.65 करोड़ रुपया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात खूंटी एसपी मनीष टोप्पो को गुप्त सूचना मिली थी कि सिलादोन इलाके से अफीम डोडा की तस्करी होने वाली है।इसी सूचना के बाद एसपी ने थाना प्रभारी मोहन कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर कार्रवाई का निर्देश दिया।थाना प्रभारी दल बल के साथ सिलादोन रवाना हो गए। इसी क्रम में सिलादोन के पास एक ट्रक आता दिखा। पुलिस को देख ट्रक में सवार लोग गाड़ी खड़ा कर फरार हो गए।इसके बाद पुलिस ने उक्त ट्रक की जांच की तो केमिकल पाउडर लदे बोरियों के बीच डोडा छिपाया हुआ है।इसके बाद ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी। गुरूवार को जब्ती कार्रवाई तथा डोडा की मापी करायी गयी।
दूसरे मामले में खूंटी थाना की पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हथियार के साथ चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित लोहरा, पंकज राम, आशुतोष कुमार और संदीप कुमार शामिल है।इनके पास से एक देशी पिस्टल, गोली और लुट के मोबाइल के साथ दो मोबाइल बरामद किया है।
खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि पूछताछ के दौरान कर्रा इलाके में हुए पांच माह पूर्व एक डकैती मामले का खुलासा हुआ जबकि एक अपराधी को भी खूंटी थाना के चिरुहातू से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अपराधी का नाम महावीर मुंडा है।महावीर मुंडा के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो गोली, एक खोखा, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है।

