पलामू पुलिस ने तीन महिला समेत चार गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार…

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के हुसैनाबाद में गांजा तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क पकड़ा गया है।पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी तीसरी बार जेल जा रहे हैं। गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं और एक लंबे समय से तस्करी को पारिवारिक पेशा बना रखा है।बताया जाता है कि पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि हुसैनाबाद के इलाके में गांजा की बड़ी खेप की तस्करी होने वाली है।इसी सूचना के आलोक में हुसैनाबाद एसडीपीओ मोहम्मद याकूब के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मधुशाला रोड में छापेमारी की।इस छापेमारी में पुलिस ने 8.6 किलो गांजा बरामद किया, जबकि दो किलो गांजा अलग-अलग पुड़िया में बना हुआ था।

पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए मौके से उदय प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, बबलू गुप्ता की पत्नी अनिता देवी, दुर्गा देवी और सविता देवी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं।हुसैनाबाद एसडीपीओ मोहम्मद याकूब ने बताया कि गांजा तस्करी के आरोप में सभी को गिरफ्तार किया गया है।सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।

गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गांजा की तस्करी एवं खरीद बिक्री कर रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि सभी हरिहरगंज के इलाके से गांजा की खरीदारी करते थे और पुड़िया बनाकर लोगों को बेचते थे।पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और नेटवर्क के खिलाफ छापेमारी भी की जा रही है।

error: Content is protected !!