पाकुड़ पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़,तीन गिरफ्तार, एक दर्जन चोरी की बाइक बरामद

 

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस की छापेमारी में न सिर्फ एक इंटरस्टेट मोटरसाइकिल चोर गैंग का भंडाफोड़ हुआ, बल्कि तीन चोरों को गिरफ्तार भी किया गया और एक दर्जन चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोटरसाइकिल चोरों की गिरफ्तारी और चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी में मोटरसाइकिल चोरी की घटना के बाद एक स्पेशल जांच टीम बनाई गई थी।टेक्निकल सबूतों और खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने नगर थाना, लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्रों में छापेमारी की और एक दर्जन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए मोटरसाइकिल चोरों में लतीफ अंसारी एवं अब्दुल सुभान अंसारी अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के जामुगढ़िया तथा रमजान अंसारी नगर थाना क्षेत्र के आसनडीपा गांव के रहने वाले हैं। एसपी ने बताया कि मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्य रमजान के खिलाफ पाकुड़ के अलावे पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना में भी एफआईआर पहले से दर्ज है।

छापेमारी टीम में नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी मदन शर्मा, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विनय कुमार के साथ ही सब-इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, बलवंत दुबे, जेना बलमुचू, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, संतोष मरांडी, मोहम्मद शाहिद और सोनालाल पहाड़िया शामिल थे।

error: Content is protected !!