चाईबासा:बैंक के बाहर दिन दहाड़े पांच लाख की लूट,पेट्रोल पंपकर्मी पैसा जमा करने बैंक आए थे
चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के सदर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर से दिन दहाड़े पिस्टल के नोक पर 5 लाख की लूट हो गयी। बैंक मे पैसा जमा कराने आये सिंहभूम पैट्रोल पंप चाईबासा के 2 कर्मियों विमलेश कुमार और संजय नंदी से पैसे की यह लूट हुई है। दोनों कर्मी बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे थे। इसी दौरान बैंक के बाहर दो अपराधियों ने पिस्टल के बट से दोनों कर्मियों को मार कर घायल कर दिया और 5 लाख पर लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
दोनों घायल कर्मियों को सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि अपराधियों की संख्या तीन थी और वे मोटर साईकिल से आये थे। दिन दहाड़े सबसे व्यस्त रहने वाले सदर बाजार कोर्ट रोड मे हुई इस लूट की घटना से लोग हतप्रभ हैं।

