संगठित कोयला चोरों का रेलवे साइडिंग पर हमला, सीसीएल के तीन गार्ड की बेरहमी से पिटाई

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में सीसीएल के सीपी साइडिंग पर हमला किया गया।यहां सैकड़ों की संख्या में चोर आ घुसे।यहां कार्यरत कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर कोयला लूटने लगे।सूचना पर जब सीसीएल गश्ती दल पहुंचा तो उन पर ही हमला बोल दिया गया।

घटना सोमवार की देर रात लगभग 11:45 की है। इस घटना में रिंकू और किशन नामक सीसीएल सुरक्षाकर्मी तथा श्यामसुंदर नामक होमगार्ड घायल हो गए हैं।रात में ही तीनों गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तीनों का इलाज सीसीएल के लंकास्टर अस्पताल में चल रहा है।

घटना को लेकर घायल सीसीएल गार्ड रिंकू ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त पर था। इस बीच देर रात सीपी साइडिंग से सूचना मिली कि सैकड़ों की संख्या में कोयला चोरों ने धावा बोल दिया है। चोर यहां पर तैनात गार्ड, होमगार्ड के साथ-साथ कर्मियों के संग धक्का मुक्की कर चोरी कर रहे हैं। इस सूचना पर गश्ती दल के साथ वह वहां पहुंचा तो चोरों ने अचानक हमला बोल दिया गया। हमलावर लगभग सौ-डेढ़ सौ की संख्या में थे।

इधर घटना की जानकारी पर मुफस्सिल थाना पुलिस भी पहुंची।सभी घायलों का बयान लिया और क्षेत्र में छापेमारी करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया।यहां बता दें कि सीसीएल के कबरीबाद और सीपी साइडिंग इलाके में हर रोज चोर धावा बोलते हैं।हाल के दिनों में सीसीएल प्रबंधन ने सख्ती की है। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।

रात में सैकड़ों की संख्या में कोयला चोर सीपी साइडिंग में आ घुसे थे।ऐसे में पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची तो चोरों ने उनपर हमला बोल दिया।सीसीएल के दो गार्ड के अलावा एक होमगार्ड के जवान को भी पीटा गया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में सीसीएल ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

error: Content is protected !!