Ranchi:लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस की विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने सेना के फर्जी स्टाम्प के दो लोगों को किया गिरफ्तार…
राँची।राजधानी राँची में लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस की विशेष सूचना के आधार पर 16.06.25 को लगभग 10:15 बजे नामकुम थाने की पुलिस टीम के नेतृत्व में मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम के पास स्थित एक जनरल स्टोर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के फर्जी रबर स्टाम्प बरामद किए गए,जिनका अवैध रूप से निर्माण और उपयोग किया जा रहा था। त्वरित कार्रवाई के लिए बताए गए स्थान पर संयुक्त अभियान चलाया गया।छापे के दौरान जनरल स्टोर से प्री-इंक्ड फ्लैश स्टाम्प और अन्य दस्तावेजों सहित कुल 47 फर्जी रबर स्टाम्प जब्त किए गए। इन फर्जी स्टाम्पों पर सेना के उच्च पदस्थ अधिकारियों के नाम अंकित थे, जो फर्जी पाए गए।मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।मामले में आगे की जांच की जा रही है।



