Ranchi:बीच सड़क पर युवक ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, मचा बवाल,आरोपी हिरासत में..
राँची।राजधानी राँची में पुलिस के साथ बदसलूकी का एक मामला सामने आया है।यह घटना हरमू रोड में बीजेपी ऑफिस से कुछ ही कदम की दूरी पर हुई, जहां एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया।इस घटना के बाद मौके पर काफी हंगामा हुआ और आसपास के लोग भी जमा हो गए।यह पूरा मामला गुरुवार की दोपहर का है।जहां हरमू रोड पर ट्रैफिक ड्यूटी पर लगे जवान को एक युवक थप्पड़ मार दिया।जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसे रोका तो युवक भड़क गया।युवक के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था। इसके बाद कई पुलिस वाले मौके पर पहुंचकर मारपीट करने वाले आरोपी युवक को अरगोड़ा थाना ले गया। आगे की जांच में जुटी हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम जीवन हैं।मानसिक रूप से बीमार है।आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद कक्षपाल के रूप में ड्यूटी कर रहा था।लेकिन कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नही रहने के कारण ड्यूटी पर नही जा रहे हैं।

