मध्यप्रदेश से 35 हजार में पिस्टल खरीदता था कुख्यात अमन साहू, शूटर से झारखण्ड में काराेबारी काे मरवाता था गाेली….

राँची/रायपुर।झारखण्ड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू काे पिस्टल सप्लाई करने वाला अपराधी राजवीर सिंह काे मध्यप्रदेश के बड़वानी में रायपुर पुलिस ने शनिवार काे गिरफ्तार कर ली। राजवीर खूद ही पिस्टल बनाता था जिसे अमन साहु 35 हजार में खरिदता था। इसी पिस्टल से झारखण्ड में काराेबारियाें काे गैंग का शूटर गाेली मारता था। रायपुर पुलिस के समक्ष पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी राजवीर ने बताया है कि फर्जी साेशल मीडिया आईडी से अमन साहू गैंग का अपराधी संपर्क करता था जिसके बाद साैदा तय हाेती थी। इसके लिए वह खूद भी फर्जी आईडी का इस्तेमाल करता था। हाल के दिनाें में अमन साहू गैंग का सरगना मयंक सिंह ने माेंटू सिंह नाम के उसके फर्जी आईडी पर संपर्क कर हथियार का डिमांड किया था। एक पिस्टल के लिए 35 हजार में डील फाईनल हुई थी। मयंक सिंह ने अपने गिराेह के शाॅर्प शूटर राेहित स्वर्णकार काे पिस्टल उपलब्ध कराने काे कहा था। इसके लिए उसे 35 हजार रुपए भी मिल गए थे। हालांकि इससे पहले ही वह पकड़ा गया।