राँची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में तीन घंटे की औचक छापेमारी,कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली
राँची।राँची पुलिस और जिला प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में तीन घंटे तक सघन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जेल के अंदर कुख्यात कैदियों सहित अन्य सभी कैदियों के वार्डों को खंगाला गया। प्रशासन और पुलिस की टीम ने अलग-अलग टीम बनाकर जेल के सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल और यहां तक कि जेल अस्पताल की भी गहन जांच की। डीसी मंजू नाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर यह छापेमारी अभियान सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी दल में,सिटी डीएसपी केवी रमन,सदर डीएसपी संजीव बेसरा, कार्यपालक दंडाधिकारी,राँची,कई थाना प्रभारी,इसके अतिरिक्त एक दर्जन सब इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।लगभग तीन घंटे तक चली इस लंबी छापेमारी के बावजूद, पुलिस को जेल के भीतर कोई भी आपत्तिजनक वस्तु या सामग्री बरामद नहीं हुई।प्रशासन के अनुसार, जेल के भीतर सब कुछ सामान्य और नियंत्रण में पाया गया।हर बार की तरह इस बार भी जेल में शांति व्यवस्था बनी रही और किसी तरह की अवैध गतिविधि या सामग्री का खुलासा नहीं हुआ।

