एनआईए ने लांजी ब्लास्ट में शामिल नक्सली को केरल से किया गिरफ्तार, तीन जवानों ने दी थी शहादत

राँची।राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लांजी गांव के जंगल ब्लास्ट में शामिल नक्सली को केरल से गिरफ्तार किया है। सावन उर्फ सबन टूटी नाम का नक्सली साल 2021 से ही फरार चल रहा था। लांजी ब्लास्ट में टूटी की इसकी अहम भूमिका थी।इस विस्फोट में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे और तीन अन्य घायल हो गए थे।

फरार नक्सली सावन टुटी उर्फ सबन टूटी को एनआईए ने केरल से गिरफ्तार किया है।एनआईए के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार सावन टूटी जो झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले का रहने वाला है।साल 2021 से फरार चल रहा था।झारखण्ड ब्लास्ट केस में उसकी तलाश की जा रही थी एनआईए की टीम ने उसे केरल के इडुक्की जिले के मुन्नार इलाके से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के दौरान एनआईए को नक्सली के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कई अहम दस्तावेज मिले हैं।

झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र स्थित लांजी गांव के जंगल में आईईडी विस्फोट में तीन जवानों के शहीद होने के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है।एजेंसी ने टोकलो थाना में दर्ज मामले को एनआईए ने टेकओवर करते हुए कांड संख्या आरसी 02/2021 दर्ज किया था। एनआईए ने इस मामले में एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा उर्फ पतिराम मांझी समेत 33 नक्सलियों को नामजद आरोपी बनाया है।

एनआईए ने इस मामले में एक करोड़ के इनामी माओवादी अनल दा उर्फ पतिराम मांझी, महाराजा प्रमाणिक, आपतन मांझी, चंपा, भुवनेश्वर, मेरिना सिरका, निर्मल, विमला लोहरा, रेला माला, सूरज सरदार, सुनिया मुंडा, सुनीता, सरिता, गीता, मनोज मुंडा, जयंती, रोशन बोडरा, सोर्तो , सुखराम रमताई, बुधराम मुंडा, संजू , सूरज, मांगकर मुंडा, सुली कंडिर, हनुक हेंब्रम, केंड्रा, नोबेल, संतोष उरांव, एतवा मुंडू, गुरुदयाल, बेंगाली, दरियाल और सावन टूटी को आरोपी बनाया है. इसके अलावा एनआईए ने 20 – 25 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है।

बता दें टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी गांव स्थित पहाड़ी क्षेत्र में चार मार्च 2021 को आईईडी विस्फोट में झारखण्ड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गए थे। जिले के टोकलो थाना क्षेत्र लांजी पहाड़ी पर नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर हमला कर दिया था। इस ब्लास्ट में नए तरीके अपनाए थे।डायरेक्शनल लैंडमाइन से नक्सलियों ने ब्लास्ट किया था, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए थे।शहीद जवानों में झारखण्ड जगुआर के कांस्टेबल हरिद्वार साह, झारखण्ड जगुआर के कांस्टेबल किरण सोरेन और हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित शामिल थे।

error: Content is protected !!