Ranchi:दोस्तों के साथ घूमने गए युवक खदान में डूबा…नहाने के दौरान हुआ हादसा…एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची..
राँची।जिले के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत मरासिल्ली करकट्टा गांव स्थित बंद खदान में नामकुम तेतरी टोली निवासी राजकुमार राय का 18 वर्षीय बेटा समीर कुमार डूब गया।वह अपने दो दोस्तों के साथ नहा रहा था।घटना रविवार देर शाम की है। पुलिस ने अपने स्तर से खदान से शव निकालने का प्रयास किया परंतु सफलता नहीं मिली।जानकारी के अनुसार समीर अपने दो दोस्तों के साथ खदान घूमने गया था वहां तीनों नहाने लगे।नहाने के दौरान समीर गहरे पानी में चला गया।दोस्त ने बचाने का प्रयास किया परंतु समीर डूब गया।शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे परंतु गहरा होने की वजह से किसी ने खदान के पानी में उतरने की हिम्मत नहीं की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी अपने स्तर से प्रयास किया।थाना प्रभारी ने बताया कि खदान की गहराई काफी अधिक है।वरीय अधिकारियों एवं एनडीआरएफ को सूचना दी गई है।कुछ देर में एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से शव निकालने का प्रयास किया जाएगा।

