मुम्बई:एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या,जांच में जुटी है पुलिस…

मुम्बई।बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत हो गई है। अनिल ने बुधवार को छत से कूदकर आत्महत्या की है। घटना सुबह 9 बजे की है।घटना के बाद मलाइका का परिवार और उनके जानने वाले सदमे में हैं। सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के घर पहुंच गई है और जानकारी जुटा रही है। मलाइका और उनके परिवार के लिए ये बेहद दुखद और मुश्किल भरा वक्त है।

मीडिया से बातचीत में मुंबई पुलिस के अफसर ने मामले को लेकर अपडेट दी है।उन्होंने कहा, ‘अनिल की बॉडी मिली थी।वो छठी मंजिल पर रहते थे।अभी हम जांच कर रहे हैं।फिलहाल हम डिटेल में जांच की जा रही है।हर एंगल से जांच की जा रही है।फॉरेंसिक टीम भी आई है, वो भी जांच कर रही है।बॉडी अभी पोस्ट मार्टम के लिए जा रही है। ये खुदकुशी का मामला लग रहा है। उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी वजह का पता लगाने की कोशिश हम कर रहे हैं।’

पिता की मौत की खबर मिलते ही मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई रवाना हो गई थीं।अब वो घर पहुंच गई हैं। उनका वीडियो सामने आया जहां एक्ट्रेस मास्क पहने हैरान-परेशान-सी बिल्डिंग में एंट्री लेती दिखाई दीं। उनके साथ उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी दिखीं।अमृता रोते हुए बिल्डिंग में घुसीं, उन्हें अपना मुंह छुपाते हुए देखा गया।

इस बीच मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान, अमृता अरोड़ा के पति शकील लड़क, अरबाज खान के पिता सलीम खान, भाई सोहेल खान और सीमा सजदेह भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को उन्हें संभालते हुए भी देखा गया।सभी एक्ट्रेस के मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े हैं।

मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी इस मुश्किल घड़ी में उनके घर पहुंचे हैं। अरबाज खान को मलाइका के घर के बाहर पुलिस और अन्य लोगों से बात करते हुए देखा गया।एक्टर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार के थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की है।अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं।

बताया जा रहा है कि जब अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी की तब मलाइका अरोड़ा घर पर नहीं थी।ये आज, 11 सितंबर सुबह 9 बजे के करीब की घटना है, जब अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग के अपने घर के टेरेस से कूदकर आत्महत्या की। उस वक्त मलाइका पुणे में थीं।घटना की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुई हैं।

अनिल अरोड़ा की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान परिवार के साथ बिल्डिंग में मौजूद हैं। इस बीच अरबाज की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री भी मलाइका के घर पहुंच गई हैं. बिल्डिंग के बाहर मुंबई पुलिस का कड़ा पहरा लगा हुआ है।

फॉरेंसिक टीम पहुंची मलाइका के घर

घटनास्थल पर मुंबई पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है। उन्होंने घटनास्थल पर अपना काम शुरू कर दिया है। एरिया को ब्लॉक किया जा रहा है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।अनिल अरोड़ा के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम अभी होना है।