माँ-बेटी का शव कुएं में मिला,दो दिन से थी गायब,जांच में जुटी है पुलिस..
लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिया पंचायत के बेलवाडीह गांव स्थित एक कुएं में एक महिला और उसकी तीन वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ।मृतक महिला की पहचान बेलवाडीह गांव निवासी सुखमणि देवी के रूप में हुई है।मृतक बच्ची सुखमणि देवी की बेटी थी।
इस मामले की जानकारी होने के बाद थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।बताया जाता है कि सुखमणि देवी का पति भागीरथ यादव मूक-बधिर है। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े और मारपीट भी होती रहती थी। 2 दिन पूर्व भी पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद सुखमणि देवी अपने 3 वर्षीय बच्ची को लेकर घर से निकल गई थी।घर से गायब होने के बाद उनके परिजनों ने काफी खोजबीन की पर सुखमणि देवी का कुछ पता नहीं चल पाया।
इसी बीच रविवार को कुछ लोगों ने गांव से थोड़ी दूर पर स्थित कुएं में शव को देखा। इसके बाद लोगों ने हल्ला मचाया।कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकाला और अपने कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है।उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।पूरे मामले की छानबीन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला क्या है।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति भागीरथ यादव मूक-बधिर है वह एक ट्रक में खलासी का काम भी करता है। ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा भी होता था।कई बार पहले भी महिला घर छोड़कर चली गई थी।घर वालों को ऐसा लग रहा था कि पहले की तरह इस बार भी महिला घर छोड़कर गई है, फिर वापस आ जाएगी। परंतु इस बार घर से जाने के दो दिन बाद महिला और उसकी बच्ची का शव मिला। ग्रामीणों ने बताया कि घर में झगड़ा जरूर होता था परंतु स्थिति इतनी भयावह हो जाएगी ऐसा अनुमान नहीं था। कुछ लोगों ने यह भी संभावना जताई कि महिला अपनी बच्ची के साथ खुद भी अपनी जान दे दी होगी।
इस घटना के बाद महिला के मायके वालों को भी पूरी घटना की जानकारी दे दी गई है। हालांकि मृतक महिला के मायके वालों के द्वारा अब तक किसी प्रकार की कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

