छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में मारा गया मोस्ट वांटेड एक करोड़ इनामी नक्सली हिडमा..पत्नी और अन्य नक्सली भी मारा गया है

 

 

छत्तीसगढ़ के बिजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादी गुट के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में माओवादी संगठन के मोस्ट-वांटेड कमांडर एक करोड़ का इनामी माड़वी हिडमा को ढेर कर दिया गया। अधिकारी सूत्रों ने पुष्टि की है। हिडमा देश के सबसे खतरनाक और हाई-प्रोफाइल माओवादी कमांडरों में गिना जाता था। यह माओवादी गुट के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर। टॉप नक्सली और 1 करोड़ का इनामी कमांडर हिडमा माडवी मारा गया। हिडमा की पत्नी भी मुठभेड़ में मारी गई, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता।

मुठभेड़ की शुरुआत तब हुई जब सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली कि हिडमा उसी क्षेत्र में सक्रिय है।माड़वी हिडमा माओवादी संगठन CPI की पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी(PLGA) की बटालियन 1 का कमांडर था।

हिडमा को कई बड़े नक्सली हमलों का मुख्य मास्टरमाइंड माना जाता है। 2010 के दंतेवाड़ा हमले में 76 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। 2013 के झीरम घाटी हमले में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत 27 लोगों की जान गई थी। वहीं 2021 के सुकमा-बीजापुर हमले में 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए।

ऑपरेशन के दौरान भारी फायरिंग हुई।जानकारी के मुताबिक हिडमा के साथ अन्य माओवादी भी मौके पर मौजूद थे।मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने हथियार और माओवादी सामान बरामद किया है।

error: Content is protected !!