राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन को रोका …लोहरदगा में लाइनमैन की मौत से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक किया बाधित

 

लोहरदगा।लोहरदगा-राँची रेल लाइन में कार्यरत एक लाइनमैन की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी।दुर्घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने ट्रेन ही रोक दी। मामले की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ हरकत में आ गई है। रेल रोके जाने की वजह से हजारों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मृत लाइनमैन की पहचान लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ गांव निवासी 50 वर्षीय वासुदेव उरांव के रूप में की गई है।वह रेलवे में एडहॉक पर कार्यरत था।बुधवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुरुवार शाम लोहरदगा से चलकर राँची जाने वाली आरएल 6 ट्रेन को ग्रामीणों ने लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ के समीप रोक दिया। जिसकी वजह से हजारों यात्री ट्रेन में फंसे रहे।रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया।

लोहरदगा से यह मेमू ट्रेन शाम 4:45 पर राँची के लिए खुलती है। 15 मिनट में यह नगजुआ रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां पर यह ट्रेन फंसी हुई है। लगातार आरपीएफ के अधिकारी ग्रामीणों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं, परंतु ग्रामीण पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।जिसकी वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

एक लाइनमैन की मौत के बाद ग्रामीणों ने रेल लाइन को जाम कर ट्रेन रोक दी है। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।”-अरविंद कुमार, प्रभारी, आरपीएफ, लोहरदगा

लोहरदगा-राँची मेमू आरएल 6 ट्रेन फिलहाल लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ के पास खड़ी है।ग्रामीणों ने लाल झंडा लगाकर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर ही बैठे हुए हैं। जिसकी वजह से रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम किए जाने की वजह से दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और राँची- सासाराम एक्सप्रेस भी विभिन्न स्टेशन पर रुकी हुई है।राँची-सासाराम एक्सप्रेस 5.52 बजे से नगजुआ में खड़ी है। जबकि राजधानी एक्सप्रेस 6.33 से पिस्का में खड़ी है।

error: Content is protected !!