राँची से महिला गांजा लेकर जा रही थी मध्य प्रदेश…पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ गई…
पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में महिला ड्रग पैडलर गांजा की बड़ी खेप लेकर मध्य प्रदेश के कटनी जा रही थी। पलामू पुलिस की कार्रवाई में गांजा की खेप को बरामद किया गया है।वहीं महिला ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के गिरफ्त में आई महिला ने कई अहम जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस का सूचना मिली थी कि रेहला थाना क्षेत्र के शुक्र बाजार के इलाके में नशीले पदार्थ का कारोबार हो रहा है। इसी सूचना के आलोक में रेहला थाना की पुलिस ने इलाके में छापेमारी शुरू की। इस कार्रवाई में पुलिस को देखकर एक महिला भागने लगी। पुलिस ने दौड़ा कर महिला को पकड़ा। महिला के पास से एक ट्रॉली बैग बरामद हुआ है, ट्रॉली बैग से 11.29 किलो गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार महिला गुडी कुंवर पलामू के रेहला की रहने वाली है।रेहला के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने कई अहम जानकारी दी है।पूछताछ में महिला ने बताया है कि राँची के इलाके से गांजा को लेकर वह मध्य प्रदेश के कटनी जा रही थी। इसके एवज में महिला को कटनी में करीब 25 हजार रुपए मिलने वाली थी। वो ये सफर ट्रेन से तय करने वाली थी।