JPSC का नया अध्यक्ष बने एल.खियांग्ते….हेमंत सरकार ने लगायी मुहर

 

राँची।झारखण्ड में लंबे समय से रिक्त पड़े जेपीएससी अध्यक्ष का पद सरकार ने आखिरकार भर ही भर दिया है। हेमंत सरकार ने इस पद के लिए रिटायर आईएएस अधिकारी और पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते के नाम पर मुहर लगा दी है।गुरुवार को राजभवन ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इससे संबंधित अधिसूचना जारी दी है। इसके साथ ही यह उम्मीद जताये जाने लगी है कि इससे नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी और सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित तिथि में ही होगा।एल ख्यांगते 1988 बैच के आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी हैं।एकीकृत बिहार के समय बक्सर जिले के वे डीएम भी रह चुके हैं।जब उन्हें झारखण्ड कैडर आवंटित किया गया। वे आदिवासी कल्याण आयुक्त के अलावा आदिवासी कल्याण सचिव भी रह चुके हैं। लंबे समय तक वे भवन निर्माण विभाग में भी सचिव के पद पर पदस्थापित रहे। उन्हें झारखण्ड प्रतियोगी परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक के रूप में भी काम करने का अनुभव है। 6 दिसंबर 2023 को उन्हें सुखदेव सिंह की जगह पर राज्य का मुख्य सचिव बनाया गया था। 31 अक्टूबर 2024 को वो रिटायर हुए थे। उनके स्थान पर अलका तिवारी को मुख्य सचिव बनाया गया था।

error: Content is protected !!