बेहोशी की हालत में मिलीं कोडरमा जिला कल्याण पदाधिकारी, गंभीर हालत में राँची रेफर
कोडरमा।झारखण्ड के कोडरमा में जिला कल्याण पदाधिकारी अपने दूधिमाटी आवास में बेहोश पाई गई हैं।जिसके बाद उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया हैं जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए राँची रेफर किया गया है।इस घटना की जानकारी देते हुए कल्याण पदाधिकारी शीतल उषा किरण कांडील के वाहन चालक शंकर कुमार ने बताया कि कल्याण पदाधिकारी कोडरमा थाना क्षेत्र के दूधिमाटी में किराए के मकान में रहती हैं।उन्होंने बताया कि वह हर दिन की भांति शनिवार को भी मैडम को कार्यालय ले जाने के लिए 9 बजे उनके दूधिमाटी स्थित आवास पर गए।
जहां पहुंचने पर उन्होंने मैडम को आवाज लगाई और फोन भी किया लेकर मैडम के आवास से कोई जवाब नहीं मिला।जिससे मुझे लगा कि शायद वो ऑफिस जाने के लिए तैयारी हो रही होंगी, इसलिए फोन नहीं उठाया। करीब एक घंटा इंतजार करने पर जब दोबारा उन्हें फोन किया लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला।जिसके बाद ड्राइवर ने आवाज लगानी शुरू की, इसपर मकान मालिक ने कहा कि मैडम आज सुबह से ही घर से बाहर नहीं निकलीं हैं।
ड्राइवर शंकर कुमार ने बताया कि कई बार फोन करने और आवाज देने पर मैडम का जवाब नहीं मिलने पर मुझे शक हुआ। मैने मकान मालिक को नीचे बुलाकर उनके दरवाजे को काफी पीटा, कोई जवाब नहीं मिलने पर जब कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि वो जमीन पर बेहोशी की हालत में गिरी पड़ी हैं।इसके बाद हम लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया
बता दें कि कल्याण पदाधिकारी इसी माह 8 अगस्त को कोडरमा में कल्याण पदाधिकारी के रूप में प्रभार ग्रहण की हैं।इधर घटना की जानकारी मिलते ही जिला के आला अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे जहां कल्याण पदाधिकारी को प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राँची रेफर किया गया है। कोडरमा सदर अस्पताल के डीएस रंजीत कुमार ने बताया कि मैडम के सर पे गंभीर चोट हैं जहां ब्लड जमने की आशंका है और मैडम को राँची रेफर किया गया है।

