झारखण्ड के इनामी कुख्यात सोना लुटेरा मोनू सोनी गिरफ्तार, बिहार, छत्तीसगढ़,झारखण्ड और ओडिशा में था आतंक…

 

पलामू।झारखण्ड के कुख्यात सोना लुटेरा मोनू सोनी उर्फ बुक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।छत्तीसगढ़ पुलिस ने मोनू सोनी को गिरफ्तार किया है। मोनू सोनी और अन्य अपराधियों को छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उसके घर से दो बैग सोना भी बरामद किया है। मोनू सोनी और उसके भाई सोनू सोनी पर झारखण्ड पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।इनमें सोनू सोनी लूट के एक मामले में राँची जेल में बंद है। रामानुजगंज में हुई लूट के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली से मोनू सोनी को गिरफ्तार किया है।

मोनू सोनी झारखण्ड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।बता दें कि मोनू सोनी झारखण्ड के पलामू जिले के चैनपुर का रहने वाला है। कुछ दिनों पहले पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में गुमला पुलिस के साथ मोनू सोनी और उसके गिरोह की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में मोनू सोनी की एक साथी को गोली भी लगी थी। उसने झारखण्ड की राजधानी राँची में लगातार तीन सोने की दुकानों में करोड़ों की लूट की थी। जमशेदपुर में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था।

पलामू, गढ़वा, गुमला में भी कई लूट की घटना में वो शामिल रहा है।गुमला में दुकान लूट की घटनाओं का अंजाम देने के दौरान पुलिस पहुंच गई थी। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में एक बड़े कारोबारी की गाड़ी पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस फायरिंग की घटना में मोनू सोनी का नाम निकलकर सामने आया था।पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि गिरफ्तारी की जानकारी मिली है, मामले में आगे की जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

मोनू सोनी के घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी।इस छापेमारी में मोनू सोनी के घर से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ है। करीब एक महीने पहले छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में पाँच करोड़ से भी अधिक सोना की लूट की घटना हुई थी।इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने मोनू सोनी को रडार पर लिया था।बिहार के डेहरी से भी एक स्वर्ण दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार स्वर्ण दुकानदार के पास से लूट का सोना बरामद हुआ है