जामताड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में अवैध नकली शराब और स्पिरिट जब्त किया,चार गिरफ्तार..
जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता के निर्देश पर नारायणपुर थाना पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी एवं नारायणपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर साकेत प्रताप देव के नेतृत्व में रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान के दौरान छापेमारी कर एक डीसीएम वाहन के साथ करीब 225 पेटी अवैध नकली विदेशी शराब एवं करीब 3120 लीटर स्पिरिट जप्त किया। इसकी जानकारी नारायणपुर थाना प्रांगण में सोमवार को जिले के पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी एवं इंस्पेक्टर रवींद्र नाथ यादव ने एक प्रेसवार्ता कर दिया।
उन्होंने बताया कि गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मोड़ के समीप पुलिस विभाग ने एक टीम गठित कर सघन वाहन जांच अभियान के दौरान छापेमारी किया। जिसमें पुलिस ने इस दौरान एक डीसीएम ट्रक संख्या डब्लुबी 51सी 5752 नंबर के वाहन के साथ भारी मात्रा में अवैध नकली विदेशी शराब ओर स्पिरिट जप्त किया। इस मामले में 4 अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जाँच के दौरान DCMगाड़ी सं0- WB-51C- 5752 जिसपर कुरकरे की बोरी के पीछे छिपाकर 210 पेटी अवैध नकली विदेशी शराब ROYAL STAGE तथा 78 पेटी गैलन में स्पीरिट एवं उक्त गाड़ी का स्कॉट कर रहे HUNDAI AURA जिसका रजिस्ट्रेशन नं0 – JH09-AW-1734 जिस पर 08 पेटी अवैध नकली विदेशी शराबROYAL STAGE, चार चक्का वाहन Maruti Suzuki Swift जिसका रजिस्ट्रेशन नं0 – JH10-DC-4782 जिस पर 07 पेटी अवैध नकली विदेशी शराबROYAL STAGE को गठित टीम के द्वारा विधिवत जप्त किया । उक्त जप्त शराब का अनुमानित मुल्य 15,95,400 रुपये है
गिरफ्तार अभियुक्तो का नामः-
1.DCMगाड़ी सं0- WB-51C- 5752 के चालक दारा सिंह उम्र करीब 30 वर्ष, ग्राम – हलकटा, थाना – पूर्वी टुण्डी, जिला – धनबाद
2.चन्दर मंडल उर्फ चन्द्रदेव मंडल पे0 बद्री मंडल साकिन- करमाटांड थाना- मनियाडीह, जिला- धनबाद
3.वाहन HUNDAI AURA जिसका रजिस्ट्रेशन नं0 – JH09-AW-1734 के चालक मो0 रहीम अंसारी उम्र 42 वर्ष, पिता – स्व0 सलीम अंसारी, ग्राम – आमझर, थाना – बलियापुर, जिला – धनबाद
4.Maruti Suzuki Swift जिसका रजिस्ट्रेशन नं0 – JH10-DC-4782 के चालक संतोष पासवान उम्र करीब 36 वर्ष पिता – श्री उमेश पासवान, ग्राम – हीरापुर, माडा कॉलोनी, थाना + जिला – धनबाद
जप्त सामान की विवरणी
1.एक DCM गाड़ी सं0- WB-51C- 5752 (गोल्डेन मैरुन रंग की)
2. अवैध नकली विदेशी शराब की कुल 225 पेटीजिस पर ROYAL STAGE लिखा हुआ (एक पेटी में 375 ML का 24 बोतल, बोतल पर For sale in Punjab only लिखा तथा झारखण्ड सरकार का नकली लोगो लगा हुआ) कुल – 5400 बोतल, कुल – 2025 लीटर
3.नीले एवं बैगनी रंग का 78 गैलन (एक गैलन में 40 लीटर स्पीरिट) कुल 3120 लीटर स्पीरिट एवं
4.उजले रंग का प्लास्टिक के पचास बोरी में कुरकुरे जैसा पदार्थ।
5.मोबाईल फोन 07
6.वाहन HUNDAI AURA जिसका रजिस्ट्रेशन नं0 – JH09-AW-1734
7.Maruti Suzuki Swift जिसका रजिस्ट्रेशन नं0 – JH10-DC-4782
8.गिरफ्तार अभियुक्तो का आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड एवं
9.33000 रुपये नकद

