जामताड़ा:5 साइबर अपराधी गिरफ्तार,मोबाइल और फर्जी सिम सहित अन्य समान बरामद

 

 

जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत हीरापुर गांव में छापेमारी कर एक स्कूल के निकट पेड़ के नीचे से पांच साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए साइबर अपराधियों में सद्दाम अंसारी, तस्लीम रजा, समीर अंसारी, सलामत अंसारी, तजाउल अंसारी शामिल हैं। ये सभी पेड़ के नीचे बैठकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे।फर्जी सिम और मोबाइल बरामद
पुलिस ने पकड़े गए साइबर अपराधियों के पास से 9 मोबाइल और 12 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। पकड़े गए साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी सिम कार्ड का प्रयोग कर ठगी के लिए किया जा रहा था। बताया जाता है कि उनके मोबाइल से जब्त सिम कार्ड दूसरे राज्य ओडिशा और पश्चिम बंगाल के हैं। जिसको लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।पुलिस ने बताया कि ये सभी साइबर अपराधी व्हाट्सएप के जरिए एपीके फाइल भेजते थे।जिसके बाद व्हाट्सएप कॉल करके झांसा दे कर फाइल को इंस्टॉल करने के लिए बोलते थे। लोगों द्वारा फाइल को जैसे ही इंस्टॉल किया जाता था, अपराधियों को मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का एक्सेस प्राप्त हो जाता था। जिसके बाद मोबाइल से गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी का अंजाम देते थे।पकड़े गए पांचों साइबर अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!