जामताड़ा:फर्जी पुलिस बनकर साइबर अपराधियों का अपहरण कर फिरौती मांगता था…पुलिस ने गिरोह के दो अपराधी को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार..
जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा पुलिस ने एक ऐसे अपहरण गिरोह का भंडाफोड़ किया है।जो साइबर अपराधियों को अपहरण कर उसके परिजनों ने मोटी रकम वसूली करता था। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के दुबराजपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।ये गिरोह के गिरफ्तार आरोपी अजीज अब्दुल उर्फ शेख गुलाम और इयार हुसैन उर्फ काला खान ने पूछताछ में बताया कि वे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और गांवों से साइबर अपराधियों और उनके परिवार वालों का अपहरण कर फिरौती मांगते थे।ये गिरोह कई महीनों से सक्रिय था।लेकिन इस बार जामताड़ा एसपी से बच नहीं पाया।
एसपी राज कुमार मेहता ने बताया कि जिले के बिन्दापाथर थाना क्षेत्र में 14 जुलाई 2025 को एक अपहरण की घटना में कुछ लोगों ने खुद को पुलिस बताकर एक युवक का अपहरण कर लिया था। जब उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने जिले के कई थानों की पुलिस एक्टिव कर दिया।उसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि मामले को लेकर नाला एसडीओपी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक गठित विशेष टीम ने जांच के बाद गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार आरोपी अजीज अब्दुल उर्फ शेख गुलाम और इयार हुसैन उर्फ काला खान ने पूछताछ में बताया कि वे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और गांवों से साइबर अपराधियों और उनके परिवार वालों का अपहरण कर फिरौती मांगते थे।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सफेद बोलेरो, चार केमोफ्लाज टी-शर्ट, एक ट्राउजर, दो मोबाइल फोन और 8,300 रुपये नकद बरामद किए हैं।
छापेमारी में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में विकास कुमार यादव, चन्दन कुमार तिवारी, राकेश कुमार, संतोष कुमार सिंह, गिरीश टुडू, सब्बीर सिद्दीकी और आरक्षी सुधीर कुमार शामिल थे।

