जमशेदपुर:घर के बाहर बैठा था तभी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी..

 

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर शहर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।यह घटना मानगो थाना क्षेत्र की है सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत चटाई कॉलोनी शांतिनगर में बाइक सवार अपराधियों ने शक्तिनाथ सिंह उर्फ डब्लू नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।इधर गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास दहशत का माहौल बन गया। थोड़ी देर में वहां लोग जमा होने लगे।

बता दें कि मृतक शक्तिनाथ सिंह कुख्यात अपराधी अमरनाथ सिंह का भाई था। दुमका के बासुकीनाथ में अमरनाथ की हत्या हुई थी, जिसके बाद अपराधियों ने उसके भाई को निशाना बनाया है।इधर गोली लगने से शक्तिनाथ सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।अपराधियों ने उन्हें आधा दर्जन से ज्यादा गोली मारी है। सूचना मिलते ही मानगो थाना की पुलिस और सिटी एसपी घटना स्थल पहुंचे और छानबीन की। घटना स्थल से पुलिस ने कई खोखा बरामद किया है

जानकारी के मुताबिक शक्तिनाथ अपने घर के बाहर था तभी बाइक सवार तीन की संख्या में आए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया।वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए. मामले मे एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।कुछ नाम सामने आया है।पुलिस जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।