जमशेदपुर एसीबी की टीम ने चांडिल अंचल के एक घूसखोर राजस्व कर्मचारी को 10 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार…

 

सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी जमशेदपुर की टीम ने चांडिल अंचल के राजस्व कर्मचारी शनि वर्मन को आज शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे नगद 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। चांडिल के कदमडीह निवासी राजेश हेंब्रम की शिकायत पर उक्त कार्रवाई की गयी।  

चांडिल के दालग्राम जमीन की पंजी 2 में ऑनलाइन चढ़ाने के एवज में राजस्व कर्मचारी शनि वर्मन ने राजेश हेंब्रम से 10 हजार रुपये की मांग की थी। राजेश हेंब्रम ने इसकी शिकायत एसीबी जमशेदपुर में की। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को 10 हजार रुपये घुस लेते रंगे हाथों दबोचा। एसीबी की टीम राजस्व कर्मचारी शनि वर्मन को गिरफ्तार कर अपने साथ जमशेदपुर ले गयी। एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!