आईटीबीपी के जवान ने गोली से खुद को उड़ाया, चुनावी ड्यूटी में आया था बिहार,धनबाद के चिरकुंडा का रहने वाले थे…

 

पटना। बिहार के पश्चिम चंपारण से दर्दनाक खबर सामने आयी है। जहां चुनाव कराने ड्यूटी में आये आईटीबीपी के एक जवान ने खुदकुशी कर ली है। श्रीनगर थाना अंतर्गत कोहड़ा भवानीपुर स्कूल परिसर में घटना को अंजाम दिया गया।जहां जवान ठहरा हुआ था। मृतक की पहचान गौतम कुमार यादव (उम्र 33 साल) के रूप में हुई है. गौतम झारखण्ड के धनबाद चिरकुंडा का रहने वाला था। जिसने खुद को अपनी सर्विस एलएमजी बंदूक से गोली मार ली।जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।गोली चलने की तेज आवाज से पूरे कैंप में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही श्रीनगर थाना पुलिस और डीएसपी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि जवान ने इतनी नजदीक से गोली मारी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जवान चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात था।फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।वरिष्ठ अधिकारी भी मामले की निगरानी कर रहे हैं।वहीं सदर टू डीएसपी रजनीश प्रियदर्शी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!