ट्रू वैल्यू यार्ड में कार में लगी आग,दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर।जमशेदपुर के मानगो पारडीह स्थित ट्रू वैल्यू यार्ड में बुधवार को एक कार में आग लग गई। घटना उस समय हुई, जब एक ग्राहक कार खरीदने आया था। टेस्ट ड्राइव की तैयारी के दौरान कर्मचारी कार की बैटरी बदल रहे थे।बैटरी बदलते समय शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही थाना और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से कार को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अगर दमकल समय पर नहीं पहुंचती तो यार्ड में खड़ी अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ सकती थीं।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टू वैल्यू यार्ड में सेकेंड हैंड कारों की बिक्री होती है।

error: Content is protected !!