राजधानी राँची में गर्ल्स हॉस्टल से हो रहा था सेक्स रैकेट का संचालन…पुलिस ने छापेमारी कर हॉस्टल से 10 लड़कियों को बरामद किया…एक युवक और एक महिला भी हिरासत में….
राँची।राजधानी राँची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में इन दिनों देह व्यापार में शामिल लड़कियों का ठिकाना बना हुआ था।मामले की जानकारी मिलने के बाद राँची पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है,गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का संचालन कर रहे एक युवक और एक महिला सहित एक दर्जन लड़कियों को हिरासत में लिया गया है।
राँची पुलिस ने संगठित रूप से चल रहे एक बड़े देह व्यापार गिरोह का खुलासा किया है। रैकेट का लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल से संचालन किया जा रहा था। एसएसपी ने बताया की रैकेट चलाने की सूचना मिली थी, जानकारी यह हासिल हुई थी कि कुछ लोग गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में राँची जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे हैं।मामले की जांच करवाने के बाद इसमें सत्यता पाई गई, जिसके बाद सिटी डीएसपी केवी रमण और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों के साथ,आधा दर्जन डीएसपी और लालपुर, कोतवाली,महिला थाना प्रभारी को दलबल को शामिल किया गया। टीम ने लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल (लैड मार्क होटल के पीछे) में छापेमारी कर एक युवक, एक महिला और 10 लड़कियों को हिरासत में लिया है।सभी से पूछताछ की जा रही है।रैकेट का संचालन कर रहे युवक और महिला से पूछताछ जारी है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन लड़कियों को हॉस्टल रखा जाता था। वहीं से लड़कियों को विभिन्न जगहों पर ग्राहकों के पास भेजा जाता था। सभी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है ताकि रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क का खुलासा हो सके।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सिटी डीएसपी ने कहा कि पूछताछ के बाद इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है, साथ ही रैकेट में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस रैकेट का संचालन एक युवक और एक महिला के साथ चार पांच लोगों द्वारा किया जा रहा था।
वहीं एसएसपी ने बताया कि हाल के दिनों में पुलिस के द्वारा होटल में चलने वाले देह व्यापार गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी।इसके बाद से ही रैकेट चलाने वाले लोग अपना ठिकाना बदल रहे थे। इसी क्रम में जानकारी मिली कि अब गर्ल्स हॉस्टल के जरिए रैकेट चलाया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे रैकेट में गर्ल्स हॉस्टल के संचालक की क्या भूमिका है, इसकी भी जांच की जा रही है।अगर संचालक की भूमिका सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
इधर सूत्रों से जानकारी मिली है कि कई लड़कियां बाहर से मंगाई गई है।लड़कियों को गर्ल्स हॉस्टल में रखकर रात में ग्राहक के पास भेजा जाता था।इसी बीच कुछ लड़कियों ने पैसे को लेकर रैकेट का संचालन कर रहे महिला और पुरुष से कहासुनी हुई थी।उसके बाद ये सूचना बाहर निकली की हॉस्टल से सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की है।सूत्रों की माने तो गर्ल्स हॉस्टल से बाइक (रेपिडो) से लड़कियों को कस्टमर के पास भेजा जाता था।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राहकों को पहले फोटो भेजा जाता है।फिर रेट तय होने पर ऑनलाइन पैसा पहले जमा करवाया जाता है। एक रात की 5000 से 20,000 तक वसूली किया जाता है।
हॉस्टल में कुछ ऐसे भी लडकियां है जो पढ़ाई करती है।आज की कार्रवाई देखकर अचंभित हो गई।आखिर जिस हॉस्टल में वो रहती है।उस हॉस्टल में इस तरह की लड़कियां भी रहती थीं। सभी घर जाने की तैयारी में है।कई के तो परिजन पहुँच गए है।
इधर आसपास के स्थानीय लोगों ने बताया की इस हॉस्टल से इस तरह धंधा चलाया जा रहा था।पहले हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार करना चाहिए।स्थानीय लोगों ने राँची एसएसपी से मांग किया कि इस गली में दर्जनों हॉस्टल है। पुलिस को जांच करनी चाहिए।इलाके में कई ऐसे हॉस्टल इस तरह की गतिविधियों में शामिल है।बता दें छापेमारी के दौरान घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।लोगों ने इस कार्रवाई से राँची पुलिस की तारीफ की और कहा आगे भी अन्य हॉस्टल की जांच होनी चाहिये।

