राजधानी राँची में फ्लैट में फंदे से लटका मिला माँ-बेटी और बेटा का शव,इलाके में मचा हड़कम्प…जांच में जुटी है पुलिस,पति हिरासत में..

 

राँची।राजधानी राँची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है।थाना क्षेत्र के लटमा रोड स्थित राजेश्वर अपार्टमेंट से एक महिला और उनके बेटा बेटी का शव बरामद हुए हैं।तीनों ने सामूहिक आत्महत्या की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि लटमा रोड निवासी ब्रजेश सिंह की पत्नी और दो बच्चों के शव उनके कमरे से बरामद हुए हैं।तीनों ने एक साथ आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।मामले की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।बताया कि महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है।मामले की जांच की जा रही है।माँ संयुक्ता सिंह,बेटा आरव सिंह (14 साल) और बेटी आराध्या सिंह उम्र 12 साल बताया जा रहा है।तीनों के अपार्टमेंट में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

आशंका जतायी जा रही है कि घटना दो दिन पूर्व की है। महिला तीन दिनों से अपने पति बर्जेश सिंह का फोन नहीं उठा रही थी, जिसके बाद पति ने अनहोनी की आशंका पर शिकायत दर्ज करवायी।शिकायत के आधार पर जगन्नाथपुर पुलिस आज रविवार को मौके पर पहुंची, तो कमरे में महिला और दोनों बच्चों का शव फंदे से लटका पाया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. सभी औरंगाबाद के रहनेवाले थे। विवाद के बाद पति से अलग होकर महिला बच्चों के साथ फ्लैट में रह रही थी। बीते तीन दिनों से महिला अपने पति का कॉल रिसीव नहीं कर रही थी, जिसके बाद पति ने अनहोनी की आशंका पर जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज करवायी। बर्जेश सिंह की शिकायत पर जगन्नाथपुर थाना पुलिस आज रविवार को अपार्टमेंट पहुंची, जिसके बाद यह पूरी घटना सामने आयी।हलांकि पुलिस ने पति को थाना में बैठाकर रखा है।

 

error: Content is protected !!