राँची में चोरों ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी, चोरी करने घुसे,पकड़े गए तो ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की थी…

 

राँची।राजधानी राँची में पहली बार चोरो ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि चोरी करने घुसे तो पकड़ कर ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। प्राथमिकी गिरफ्तार चोर आसनसोल निवासी विजय कुमार ने जगन्नाथपुर थाना में दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 4 जून की रात करीब 1 बजे वह अपने पांच साथियों के साथ सत्यारी टोली स्थित एक मकान में चोरी करने घुसा था। उसके साथ कमलेश चौहान, पंकज डोम, जान सिंह, माडू चौहान और करन चौहान थे। सभी ने मिलकर घर की अलमारी से सोने की चेन और कुछ नगद निकाला। इसी दौरान मकान मालिक जाग गया और चोर-चोर चिल्लाने लगा। उसे चुप कराने के लिए सभी ने उसका मुंह दबाया। जब वह नहीं माना तो उसे घर के पास स्थित कुएं के पास ले जाकर डुबोने की कोशिश की। तभी गांव वाले पहुंच गए। उन्हें देखकर सभी भागने लगे। ग्रामीणों ने विजय कुमार, कमलेश चौहान, पंकज डोम और जान सिंह को पकड़ लिया। माडू चौहान और करन चौहान भाग निकले। पकड़े गए चारों को ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में जमकर पीटा। विजय कुमार का बायां हाथ टूट गया। बाकी तीनों को भी चोटें आईं। अंधेरा होने के कारण किसी ग्रामीण को पहचान नहीं सके।

लाल घेरे में घायल चोर ने जेल जाते समय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया था..

error: Content is protected !!