हजारीबाग में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाना पड़ा भारी, बंद कमरे में दम घुटने से पति पत्नी की मौत

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हज़ारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड के बानादाग गांव में दिल दहलाने वाली घटना घटी है। यहां कड़ाके की ठंड से बचने के लिए एक दंपति अंगीठी जलाकर सो गया।जिससे पति और पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई।ठंड से बचने के लिए दंपति ने अंगीठी जलाई थी,लेकिन कमरे में वेंटिलेशन नहीं होने की वजह से दोनों की मौत हो गई।मृतक के बेटे अनिल कुमार ने बताया कि उनके माता-पिता, गंगा प्रसाद और रेणु देवी रात में ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सो गए थे।जब सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।उन्होंने जब दरवाजा खोला तो दोनों मृत अवस्था में पाए गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग प्रखंड के बीडीओ शिव बालक प्रसाद और अंचलाधिकारी सत्येंद्र पासवान बानादाग मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि ठंड में कभी भी बंद कमरे में कोयले की अंगीठी या आग जलाकर नहीं सोना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी घटना से सभी को सबक लेने की जरूरत है।इधर, घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है

error: Content is protected !!