पति के सामने पत्नी से गैंगरेप…दंपती को घेरकर सुुनसान जगह ले गए, पति के हाथ-पैर बांधे…

 

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो में सेक्टर-12 थाना में क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप कुमार (22), अजय कुमार (26), जय कुमार (27) व एक अन्य शामिल है।दुष्कर्म की यह घटना 29 मई की रात करीब 8.30 बजे की है। शुक्रवार को मामला प्रकाश में आया और देर रात तक पुलिस ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-12 स्थित फोरलेन के बाद झारखण्ड सरकार की ओर से एक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है।यहां धनबाद जिला के महुदा थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता है और वहीं झोपड़ी बनाकर रहता है। वह पिछले एक सप्ताह से बीमार था तो उसने अपनी पत्नी (36) को बुला लिया था।

29 मई की रात दंपती सेक्टर-12ए होते हुए हवाई अड्डा के रास्ते से सब्जी खरीदने के लिए दुंदीबाद बाजार आया था। सब्जी आदि लेने के बाद दंपती फिर उसी रास्ते से वापस लौट रहे थे। इस दौरान एक ऑटो पर सवार चार युवकों ने उन्हें घेर लिया। पहले तो उनसे लूटपाट करनी चाही, लेकिन उनके पास कीमती सामान नहीं मिला।

पति ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और हाथ बांध दिए। फिर दोनों को सेक्टर-12ए स्थित एक बंद स्कूल के बाउंड्री के अंदर ले गए। पति को बांधकर वहीं जमीन पर लेटा दिया और पत्नी के साथ आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद सभी आरोपी भाग गए।

पीड़ित पत्नी किसी तरह खुद को संभाली और पति को बंधन मुक्त करने के बाद रोते हुए सड़क तक पहुंची। काफी देर तक रोती हुई महिला को देखने पास आसपास रहने वाले लोगों ने जाकर पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बताई। घटना सुनकर लोगों ने तुरंत सेक्टर-12 पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दंपती को अपने साथ ले गई।

error: Content is protected !!